कैथल, 17 जुलाई
हरियाणा के कैथल जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड की, जहां से पुलिस ने छ युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस के वहां पहुंचते ही हडकंप मच गया। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी स्पा सेंटर में कथित रूप से अनैतिक गतिविधियां करवाई जाती है। होटल संचालक युवतियों को बाहर से बुलाकर कथित तौर पर अनैतिक कार्य करवाता था।
पुलिस ने उसी को लेकर रेड की थी । सभी लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में डीएसपी ने कहा कि जिले में बिना अनुमति संचालित होने वाले स्पा सेंटरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अन्य खबरें जानें –



