लुधियाना , 17 जुलाई
लुधियाना में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए । जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यात्रा मार्ग की सड़कों को नो-ट्रैफिक जोन घोषित कर दिया और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने यात्रा मार्ग पर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों सहित कई हस्तियों ने शीश नवाया।
पुरी की तर्ज पर लुधियाना में भी रथ यात्रा का आयोजन किया गया । मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलदेव जी और सुभद्रा जी के विग्रहों को पारंपरिक विधि ‘पहुंडी’ के तहत धीरे-धीरे झुलाते हुए रथ पर विराजमान किया गयाष। इसके बाद भगवान नगर भ्रमण पर निकलें और श्रद्धालुओं को दर्शन देकर निहाल किया। भक्त रथ की रस्सियां खींचकर पुण्य के भागी बनें। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह लंगर और प्रसाद की व्यवस्था की गई है, जहां श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण किया। साथ ही लोगों से अपील की गई है जिस तरह पुरी में हादसा हुआ, उस तरह की कहानी और घटना ना घटे। इसके लिए पूरी सावधानी का इस्तेमाल करें और साथ ही धैर्य से प्रभु के दर्शन करें और प्रसाद ग्रहण करें।
अन्य खबरें जानें –

