JIND का नाम हुआ इतिहास के पन्नों में दर्ज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जींद ,17 जुलाई हरियाणा प्रदेश के जींद जिला का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। भारत देश की पहली और विश्व की…

जींद
जींद ,17 जुलाई

हरियाणा प्रदेश के जींद जिला का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। भारत देश की पहली और विश्व की पांचवीं हाइड्रोजन ट्रेन चलाने का साक्षी जींद का रेलवे जंक्शन बना है। जींद रेलवे जंक्शन से सोनीपत के लिए यह हाइड्रोजन ट्रेन चलाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर सोनीपत के लिए रवाना किया। हाइड्रोजन ट्रेन के जींद से चलाए जाने को लेकर हर कोई उत्साहित था। शुक्रवार को हाइड्रोजन ट्रेन में सबसे पहले स्कूली बच्चों ने सफर किया। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई तो भारत माता की जयकार के नारे लगाए गए। हर कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झलक पाने को उत्साहित था। हाइड्रोजन ट्रेन के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खड़े होकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। जैसे ही ट्रेन चली तो लोगों की खुशी का ठिकाना नही रहा।

अन्य खबरें जानें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *