AMBALA में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ई-वाहनों के साथ निकाली रैली, दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश

अंबाला, 17 जुलाई देश में हरित परिवहन की दिशा में आज एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जींद और सोनीपत…

अंबाला
अंबाला, 17 जुलाई

देश में हरित परिवहन की दिशा में आज एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जींद और सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ किया। इसी अवसर पर अंबाला में भी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ई-वाहनों के साथ रैली निकाली।

अंबाला में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री असीम गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष मंदीप राणा, नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी और पूर्व मंत्री संतोष सरवन सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत को भारत के स्वच्छ और आधुनिक परिवहन की दिशा में बड़ा कदम बताया गया। इस कार्यक्रम में खुद पूर्व मंत्री असीम गोयल ई गाड़ी चला कर पहुंचे इस दौरान पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि आज की रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। उन्होंने बताया कि रैली में केवल ई-वाहनों का इस्तेमाल किया गया और डीजल या पेट्रोल से चलने वाले किसी भी वाहन का प्रयोग नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है तथा हाइड्रोजन ट्रेन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

अन्य खबरें जानें –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली HYDROGEN TRAIN क हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , जींद से सोनीपत के बीच चलेगी यह ट्रेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *