BCCI KKR Controversy on Mustafizur Rahman:
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने के निर्देश दिए हैं. मुस्तफिजुर रहमान (BCCI KKR Controversy) को केकेआर ने आईपीएल 2026 के लिए नौ करोड़ रुपये से अधिक की रकम में खरीदा था. कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिकों में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी शामिल हैं.
अन्य खिलाड़ी कर सकती है शामिल –
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि हाल के घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. बोर्ड ने केकेआर को यह अनुमति दी है कि वह मुस्तफिजुर रहमान की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर सकती है. बीसीसीआई के इस फैसले के बाद आईपीएल और क्रिकेट जगत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.
BCCI KKR Controversy: राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रिया-
मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर टीम में शामिल किए जाने के बाद से ही इस पर विवाद चल रहा था. भारत में कुछ दक्षिणपंथी संगठनों और भाजपा के कुछ नेताओं ने इस फैसले को लेकर शाहरुख खान पर नाराज़गी जताई थी. वहीं कांग्रेस के कई नेताओं ने शाहरुख खान को निशाना बनाए जाने का विरोध करते हुए इसे भारत की बहुलतावादी सोच पर हमला बताया था.
धार्मिक संत रामभद्राचार्य ने भी इस मुद्दे पर बयान देते हुए केकेआर द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था. इन बयानों के बाद मामला और अधिक तूल पकड़ गया.
क्योे है विवाद है?
इस पूरे विवाद की पृष्ठभूमि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा की घटनाओं से जुड़ी बताई जा रही है. हाल के महीनों में बांग्लादेश से सामने आई इन घटनाओं ने भारत में चिंता बढ़ा दी है. इन्हीं घटनाओं का हवाला देते हुए भाजपा और शिवसेना के कई नेताओं ने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी को खेलने देने पर सवाल खड़े किए थे.



