Ropar Lottery: रोपड़ में नए साल का लकी धमाका, 1000 रुपये की लॉटरी से व्यक्ति बना 25 लाख का मालिक

Ropar 25 Lakh Lottery: नए साल के मौके पर पंजाब के रोपड़ (Ropar Lottery) से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने…

Ropar Lottery Winner win 25 lakh

Ropar 25 Lakh Lottery:

नए साल के मौके पर पंजाब के रोपड़ (Ropar Lottery) से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने गोल्डन लॉटरी धमाका में किस्मत आजमाते हुए 25 लाख रुपये की लॉटरी जीत ली है. खास बात यह है कि यह इनाम मात्र 1000 रुपये की लॉटरी टिकट पर निकला है.

नए साल के पहले दिन बदली किस्मत-

जानकारी के अनुसार नए साल के पहले ही दिन रोपड़ में एक व्यक्ति ने गोल्डन लॉटरी धमाका का टिकट खरीदा था. इस टिकट पर पहला इनाम निकल आया और वह व्यक्ति करीब 25 लाख रुपये का मालिक बन गया. लॉटरी जीतने वाला व्यक्ति निजी कारणों के चलते मीडिया से दूरी बनाए हुए है और उसने अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं की है.

टिकट विक्रेता के अनुसार यह इनाम बेहद खास रहा, क्योंकि यह लॉटरी आखिरी तीन टिकटों में से एक पर निकली है. यह टिकट धमाके से लगभग 45 मिनट पहले ही खरीदा था.

Ropar Lottery; 1000 रुपये से 25 लाख तक का सफर-

1000 रुपये की लॉटरी टिकट खरीदने वाले व्यक्ति की किस्मत ने ऐसा पलटा खाया कि वह सीधे 25 लाख रुपये का इनाम जीत गया. नए साल के मौके पर यह जीत कई लोगों के लिए उम्मीद और उत्साह की वजह बन गई है. लॉटरी जीतने की खबर के बाद स्थानीय लोगों और दुकानदारों में खुशी देखी जा रही है. टिकट विक्रेता का कहना है कि इस जीत से लोगों में लॉटरी को लेकर एक बार फिर भरोसा बढ़ा है और नए साल की शुरुआत कई लोगों के लिए यादगार बन गई है.

अन्य खबरें जानें-
HTTPS://LIVINGINDIANEWS.CO.IN/HOME-PAGE/PUNJABI-NEWS/
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *