Bathinda SHO Suspended: बठिंडा में एसएचओ सस्पेंडः नशे के मामले में लापरवाही और खराब परफॉर्मेंस कारण, विभागीय जांच भी होगी

Bathinda SHO Suspended in Poor Performance In Drug Case: बठिंडा जिले के संगत थाने के एसएचओ दलजीत सिंह को ड्रग केस में लापरवाही और खराब…

Bathinda SHO Suspended

Bathinda SHO Suspended in Poor Performance In Drug Case:

बठिंडा जिले के संगत थाने के एसएचओ दलजीत सिंह को ड्रग केस में लापरवाही और खराब परफॉर्मेंस के कारण सस्पेंड (Bathinda SHO Suspended) कर दिया गया है. संगत थाना पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर है. इस मामले में एसएसपी अमनीत कोंडल ने पुष्टि नहीं की है.

सूत्रों के अनुसार एसएचओ दलजीत सिंह की पुलिस टीम ने 19-20 दिसंबर को गांव जय सिंह वाला के रहने वाले तरसेम सिंह को 30 किलो भुक्की के साथ गरिफ्तार किया था. जब तरसेम को भुक्की समेत पकड़ा था तो उसके साथ दो अन्य आरोपी भी थे, जिनके ऊपर संगत पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

Bathinda SHO Suspended नशे के मामले में कोताही का आरोप-

शनिवार को जब उक्त मामले ने तूल पकड़ लिया तो एसएसपी अमनीत कोंडल ने इस मामले की जांच एसपीडी और डीएसपी ग्रामीण से करवाने उपरांत थाना संगत के एसएचओ दलजीत सिंह को नशे के मामले में कोताही करने के आरोप में सस्पेंड किया गया है. वहीं एसएचओ के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है. एसपी रैंक के अधिकारी दलजीत सिंह की लापरवाही की जांच करेंगे.

अन्य खबरें जानें-

Aravalli Hills Dispute: अरावली विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञानः कल होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला जिसको लेकर हो रहे प्रदर्शन?

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *