नागोया, 19 अक्टूबर
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही दिन पदकों की झंड़ी लगा दी। निषाद कुमार ने पुरूषोँ की लंबी कूद टी47 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जूडो खिलाड़ी कोकिला ने सिल्वर मेडल और कपिल परमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। महिला 10मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में मोना अग्रवाल ने गोल्ड और अवनी लेखरा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। तैराकी में कार्तिक ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। सौम्या और राधा वेंकटेश ने महिलाओं की 1500 मीटर टी12/टी13 स्पर्धा में दो पदक जीते। सौम्या ने 5:12.39 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 621 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, राधा वेंकटेश ने 5:30.90 सेकंड का समय निकालकर 421 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।
अन्य खबरें जानें –
Asian Para Games 2026: मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा के मेडल जीतने पर CM सैनी ने दी बधाई



