America’s attack on Iran with Israel:
ईरान पर अमेरिका ने इसराइल से हमलों हुआ है. इसराइल के रक्षा मंत्री ने घोषणा की थी कि ईरान पर हमला किया गया है. कुछ ही देर बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर आठ मिनट का एक वीडियो पोस्ट किया और पुष्टि की.
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) February 28, 2026
उन्होंने बताया कि ईरान पर हुए (America’s attack on Iran with Israel) हमले में अमेरिका भी शामिल है. इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्स ने बयान जारी कर पूरे इसराइल में ‘विशेष और स्थायी आपातकाल स्थिति’ की घोषणा कर दी है.
ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान में ‘बड़ा युद्ध अभियान’ शुरू किया है. उन्होंने आगे कहा कि, हमारा लक्ष्य ईरानी शासन से उत्पन्न होने वाले ख़तरे को ख़त्म करके अमेरिकी लोगों की रक्षा करना है.
न्यूज़ एजेंसीयों के मुताबिक तेहरान के डाउनटाउन में कई धमाकों की आवाज़ें सुनाई दी. तेहरान के डाउनटाउन में हुए तीन विस्फोटों की तस्वीरें प्रकाशित की हैं. शुरूआती रिपोर्टों में पता चला है कि कई मिसाइलें दानेशगाह स्ट्रीट और जम्हूरी क्षेत्र में गिरीं.
ईरान में कई जगह विस्फोट-
ईरानी समाचार एजेंसियों ने पुष्टि की है कि ईरान के विभिन्न शहरों में विस्फोटों की आवाज़ें सुनी गई हैं. तेहरान के अलावा, करमानशाह, क़ोम, लोरेस्तान, कराज और तबरीज़ उन शहरों में शामिल हैं जहां इन मीडिया आउटलेट्स ने विस्फोटों की पुष्टि की है.

इसराइली अधिकारियों का कहना है कि ईरान पर हमले के बाद शनिवार को उनके हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है.
Israel has the right to defend itself.
— Israel Defense Forces (@IDF) February 28, 2026
वहीं ईरान के नागरिक उड्डयन संगठन के प्रवक्ता माजिद अखवान ने घोषणा की है कि, पूरे देश का हवाई क्षेत्र अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है.
इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेस (आईडीएफ़) ने एक ताज़ा एक्स पोस्ट में बताया है कि देश में ज़रूरी सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की गतिविधियों पर रोक रहेगी. बयान में कहा गया है, हालात का अंदाज़ा लगाने के बाद, यह तय किया गया कि
आज (शनिवार) सुबह आठ बजे से होम फ्रंट कमांड गाइडलाइंस में तुरंत बदलाव किए जाएंगे. इन बदलावों के तहत, देश के सभी इलाकों में केवल ज़रूरी सेवाएं जारी रखने का फ़ैसला लिया गया है. इन गाइडलाइंस में ज़रूरी सेक्टर को छोड़कर, पढ़ाई-लिखाई, लोगों के इकट्ठा होने और काम की जगहों पर रोक लगाना शामिल है.
Israel has the right to defend itself.
— Israel Defense Forces (@IDF) February 28, 2026
इसमें बताया गया है, आम लोगों को ऑफिशियल होम फ्रंट कमांड चैनल पर जारी गाइडलाइंस को मानना होगा. पूरी गाइडलाइंस नेशनल इमरजेंसी पोर्टल और होम फ्रंट कमांड ऐप पर अपडेट की जाएंगी.
अन्य ख़बरें जानें-
Preparation for Lok Sabha elections
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE
by- अनिल ठाकुर



