Ambala Firing: अम्बाला में जमीन के विबाद को लेकर सिरफिरे ने दादी, चाचा व भाई के मारी गोली, जानिए कैसे 22 साल के पोते ने दिया घटना को अंजाम?

Ambala Firing: अम्बाला के बिचपड़ी गांव में शनिवार की शाम खेतों की मिट्टी बेचने के रुपये के विवाद में 22 वर्षीय पोते अभिषेक ने अपनी…

Ambala Firing: अम्बाला में जमीन के विबाद को लेकर सिरफिरे ने दादी, चाचा व भाई के मारी गोली, जानिए कैसे 22 साल के पोते ने दिया घटना को अंजाम?

Ambala Firing:

अम्बाला के बिचपड़ी गांव में शनिवार की शाम खेतों की मिट्टी बेचने के रुपये के विवाद में 22 वर्षीय पोते अभिषेक ने अपनी दादी ईश्वरो देवी (95) की गोली मारकर हत्या कर दी। अंधाधुंध फायरिंग में बड़ा भाई संदीप, चाचा महेंद्र और चाची सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआइ (Ambala Firing) चंडीगढ़ रेफर किया गया है। आरोपित मौके से फरार हो गया। पीजीआई में संदीप भाई ,चाचा महेंद्र और दादी इसरो की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि, दो एकड़ जमीन की मिट्टी बेचने का ठेका हुआ था। इसी मिट्टी के रुपये को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। अभिषेक मिट्टी के पूरे रुपये लेना चाहता था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य इसका विरोध कर रहे थे। शनिवार को अभिषेक और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच कहासुनी हो गई। अभिषेक ने पिस्तौल निकाल लिया और एक एक कर सभी को गोलियां मार दीं। सीसीटीवी में सारी वारदात कैद हो गई है ।

अन्य ख़बरें जानें-

India’s Fastest Athlete: भारत का सबसे तेज खिलाड़ी, जानिए “फ्लाइंग सिख” 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *