Delhi-NCR की हवा हुई दमघोंटू, AQI 350 पार, प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सख्त पाबंदियां लागू, निर्माण कार्यों पर रोक

दिल्ली, 2 नवंबर दिल्ली- NCR में सर्दियों की शुरूआत के साथ ही वायु प्रदूषण भी तेजी से बढ़ने लगा है। राजधानी दिल्ली की हवा दमघोंटू…

दिल्ली- NCR

दिल्ली, 2 नवंबर

दिल्ली- NCR में सर्दियों की शुरूआत के साथ ही वायु प्रदूषण भी तेजी से बढ़ने लगा है। राजधानी दिल्ली की हवा दमघोंटू हो चुकी है। राजधानी के कईं इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानि कि AQI 350 से पार हो चुका है। CPCB यानि कि केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और गुरूग्राम की हवा की गुणवत्ता भी बहुत खराब श्रेणी में पहुंच चुकी है।

GRAP के नए नियम लागू

दिल्ली- NCR में पिछले दिनों हुई बारिश से हवा में काफी सुधार हुआ था। लेकिन इसके बाद प्रदूषण तेजी से बढ़ने लगा। नवंबर की शुरूआत से ही AQI 350 से पार पहुंचने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। दिल्ली- NCR में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बीते कल से कईं पाबंदियां लागू हो चुकी है। नए नियमों के तहत 1 नवंबर से 31 जनवरी 2027 तक तोड़फोड़ और धूल फैलाने वाले निर्माण पर रोक लगा दिया गया।10 दिसंबर से 20 जनवरी से निर्माण कार्य पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

कंपनियों को 50% स्टाफ से काम करने की सलाह

कंपनियों में भी सरकारी और निजी संस्थानों में कर्मचारियों की 50%  उपस्थिति के साथ काम करने की सलाह दी गई। बाकि कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी गई है।दिल्ली- NCR में हवा की खराब श्रेणी होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी से जूझना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

अन्य खबरें जानें-

Panipat में मिठाई फैक्ट्रियों पर DC स्क्वॉयड की रेड, खराब मिठाइयां करवाई नष्ट, लोगों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *