मोगा, 22 नवंबर
आम आदमी पार्टी 26 नवंबर को मोगा में ‘खुशहाल पंजाब महा रैली‘ आयोजित करने जा रही है। विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने जनता से इसमें शामिल होने की अपील की है।
पत्रकारों से बात करते हुए अमृतसर के विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने बताया कि आम आदमी पार्टी 26 नवंबर को मोगा में ‘खुशहाल पंजाब महा रैली‘ का आयोजन कर रही है। यह दिन पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक मौके पर पूरे पंजाब से आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे।
विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने पार्टी के सभी साथियों और आम जनता से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में मोगा पहुंचें और इस महा रैली का हिस्सा बनें।
अन्य खबरें जानें –
Pollution crisis in Palwal : AQI 347 के पार, अस्पतालों में मरीजों की संख्या हुआ इजाफा



