Hisar भोजराज में सैन्य ट्रेनिंग में टैंक ने 2 जवानों को कुचला, दो परिवारों के बुझे चिराग

हिसार, 22 नवंबर हिसार भोजराज  में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान हुए हादसे में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। हादसा 21 नवंबर को…

हिसार

हिसार, 22 नवंबर

हिसार भोजराज  में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान हुए हादसे में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। हादसा 21 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे उस समय हुआ, जब लगभग 32 टैंकों के साथ युद्ध अभ्यास चल रहा था।मिली जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान धूल उड़ने से टैंक चालक को आगे का रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दिया। इसी दौरान टैंक मोर्चे पर तैनात नायक मनीष कुमार निवासी शामली एवं नायक अंकुश कुमार निवासी बंदायूं के ऊपर से गुजर गया, जिससे दोनों जवान गंभीर रूप से इसकी चपेट में आ गए।

दोनों जवानों को तुरंत हिसार मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना सेना के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है तथा दोनों जवानों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। हिसार में हुए इस हादसे ने न केवल हरियाणा बल्कि उत्तर प्रदेश के शामली और बदायूं के दो परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं, जिनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।

अन्य खबरें जानें –

श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई; पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज: बरिंदर कुमार गोयल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *