Panipat में मिठाई फैक्ट्रियों पर DC स्क्वॉयड की रेड, खराब मिठाइयां करवाई नष्ट, लोगों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

पानीपत, 2 नवंबर पानीपत में मिठाई की दुकानों और मिठाई बनाने वाली फैक्ट्रियों पर DC स्क्वॉयड की टीम ने छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से…

पानीपत

पानीपत, 2 नवंबर

पानीपत में मिठाई की दुकानों और मिठाई बनाने वाली फैक्ट्रियों पर DC स्क्वॉयड की टीम ने छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों और फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने खास तौर पर रसगुल्ले और गुलाब जामुन बनाने वाली फैक्ट्रियों को निशाने पर लिया। इस दौरान रसगुल्ले और गुलाब जामुन के सैंपल भी लिए गए, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

खामियां मिलने पर मिठाइयां करवाई डिस्ट्रॉय

छापेमारी के दौरान टीम को कईं जगह पर सफाई की कमी दिखी।मिठाई बनाने वाली जगह पर भी सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा गया था। मिठाईयों में खामियां मिलने पर टीम ने उसे डिस्ट्रॉय करवा दिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने मिठाई बनाने और रखने के तरीकों का भी निरीक्षण किया।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सख्त प्रशासन

टीम अधिकारी का कहना है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी सूरत में खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई से समझौता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

अन्य खबरें जानें-

Faridabad में आवारा पशु का आतंक, बुजुर्ग महिला और बच्चे पर हमला, CCTV में कैद घटना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *