Gurdaspur Accident:
गुरदासपुर जिले में कलानौर रोड पर खोखर गांव के पास एक निजी स्कूल के सामने सड़क पर जमा पानी के कारण एक कार के साथ भीषण हादसा हो गया। कार चालक ने आरोप लगाया कि सड़क पर बारिश का पानी जमा होने के कारण उसका कार पर से नियंत्रण हट गया और यह हादसा हो गया। आरोपों के अनुसार, एक निजी स्कूल ने सड़क किनारे मिट्टी भरकर और गंदगी डालकर सड़क को संकरा कर दिया है, जिसके कारण हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी।
मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि यहां यह पांचवां या छठा हादसा है। उनके अनुसार, जब स्कूल सड़क के किनारे (बर्मा) पर मिट्टी डालकर सड़क को ऊंचा कर देता है, तो सड़क पर पानी जमा हो जाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सड़क की सीमा पर अतिक्रमण के कारण हादसे बढ़ रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि वे तत्काल कार्रवाई करें और लोगों के जान-माल की रक्षा करें।
अन्य ख़बरें जानें-
Panipat: पानीपत की अनाज मंडियों का दौरा
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



