HR Bahadurgarh Accident : हरियाणा के बहादुरगढ़ में पंजाब के 26 साल ने ट्रक ड्राइवर के साथ एक अन्य की मौत

Bahadurgarh Accident Delhi–Katra Expressway हरियाणा के बहादुरगढ़ में दिल्ली–कटरा एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर और…

HR Bahadurgarh Accident : हरियाणा के बहादुरगढ़ में पंजाब के 26 साल ने ट्रक ड्राइवर के साथ एक अन्य की मौत

Bahadurgarh Accident Delhi–Katra Expressway

हरियाणा के बहादुरगढ़ में दिल्ली–कटरा एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर और उसके साथी कंडक्टर मौत हो गई। यब हादसा देर रात निलोठी गांव के पास हुआ। तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्राले ने आगे चल रहे दूसरे ट्राले में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में पीछे वाले ट्राले का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के समय ट्राले में सवार ड्राइवर और कंडक्टर केबिन के अंदर ही बुरी तरह फंस गए।

दोनों की मौके पर मौत

ट्रक में सवार ड्राइवर और कंटक्टर दोनों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। मौके पर ही दोनों मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। क्षतिग्रस्त केबिन से काफी मुश्किल से हाइड्रा मशीन और गैस कटर की मदद से दोनों शव बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।

भटिंडा निवासी 26 साल के ड्राइवर की मौत

मृतक ड्राइवर की पहचान पंजाब के भटिंडा निवासी 26 वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। कंडक्टर की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है।

अन्य ख़बरें जानें-

Mohali Gutka Sahib: मोहाली के एरोसिटी में गुटका साहिब के अंग मिलने से सनसनी, पुलिस ने घेरा इलाका, जांच तेज

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *