Hisar Accident:
हिसार-हांसी हाईवे पर महिला गर्वमेंट कॉलेज के सामने तेज रफ्तार कार ने पीछे से एक ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि वह मौके पर खड़े होकर 112 पर लगातार कॉल करते रहे। लेकिन, पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद उन्हें निजी एंबुलेंस की मदद से जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान रणधीर (52) के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाते थे। वह ऑटो लेकर बरवाला चुंगी से मिलगेट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कार ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। वह ऑटो से निकलकर डिवाइडर से टकरा गए। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। जिसके बाद उन्हें जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
अन्य ख़बरें जानें-
Tragic accident on railway line, ਟ੍ਰੇਨ ਦੀ ਲਪੇਟ ‘ਚ ਆਏ ਮੁੰਡਾ-ਕੁੜੀ, ਮੁੰਡੇ ਦੀ ਮੌਤ,
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE
https://www.youtube.com/live/iBq4wgyYdGk?si=pP9DGvBAJjoE-u8M



