Faridabad Child in Water Tank: फरीदाबाद में पानी के टैंक में डूबने से ढाई साल के बच्चे की मौत, परिवार में कुल छह बच्चे 

Faridabad Child in Water Tank : फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसे में ढाई साल के मासूम बच्चे की पानी से भरे टैंक…

Faridabad Child in Water Tank: फरीदाबाद में पानी के टैंक में डूबने से ढाई साल के बच्चे की मौत, परिवार में कुल छह बच्चे 

Faridabad Child in Water Tank :

फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसे में ढाई साल के मासूम बच्चे की पानी से भरे टैंक में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। मृतक बच्चे की पहचान हरदीप के (Faridabad Child in Water Tank) रूप में हुई है। उसके पिता राजू और मां काशी बाई मजदूरी का काम करते हैं। वे एक में किराये पर रहते हैं। परिवार में कुल छह बच्चे हैं।

Faridabad Child in Water Tank, ढका था टैंक-

कॉलोनी में ही एक इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें राजू और काशी बाई काम करते हैं। बताया जाता है कि शाम को बाकी बच्चे घर पहुंच गए और हरदीप को भी घर लेकर लौट आए। माता-पिता काम पर ही रहे। घर लौटने के बाद बच्चे गली में खेलने लगे। इसी दौरान हरदीप खेलते-खेलते पास में बने पानी से भरे टैंक के पास पहुंच गया। टैंक को ऊपर से प्लाई से ढका गया था, लेकिन ढक्कन हटने के कारण वह उसमें गिर गया।़

टैंक में मिला शव-

देर शाम जब माता-पिता काम से लौटे तो हरदीप घर पर नहीं मिला। परिवार और आसपास के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। देर रात खोजबीन के दौरान पानी के टैंक में उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह हादसा प्रतीत हो रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Haryana Farmer Protest: यमुनानगर-करनाल हाइवे में किसानों का आंदोलन

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *