Turkish Airlines Emergency Landing:
काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे तुर्किश एयरलाइन के विमान में बुधवार को हड़कंप मच गया। कैप्टन ने कोलकाता एयर ट्राफिक कंट्रोल (ATC) को विमान इंजन में आग लगने की आशंका के बारे में सूचित किया। इसके बाद यहां इमरजेंसी लैंडिंग की गई।
Turkish Airlines Emergency Landing, 236 यात्री थे सवार-
तुर्किश एयरलाइन की फ्लाइट 727 जब कोलकाता के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुई तो फ्लाइट कैप्टन को विमान के दाहिनी इंजन में समस्या दिखाई दी। इसके तत्काल बाद पायलट ने एटीसी से संपर्क साधा और अनुमति मिलने के बाद विमान की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई।
टर्किश एयरलाइंस का विमान काठमांडू से इस्तांबुल जा रहा था। कोलकाता एयरपोर्ट पर हुई इस इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी 236 यात्री सुरक्षित हैं। विमान की जांच की जा रही है। तुर्किश एयरलाइन के विमान की कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2:49 बजे लैंडिंग हुई। विमान अभी कोलकाता एयरपोर्ट पर है और उसकी जांच चल रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਸਮਗਲਿੰਗ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਕਰੋੜਾਂ ਦੀ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ ‘ਗਲਾਕ’ ਪਿਸਤੌਲ ਸਣੇ ਤਸਕਰ ਕਾਬੂ



