Ludhiana Fire :.
लुधियाना के टिब्बा रोड पर एक गारमेंट फैक्ट्री में भयानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आस-पास रहने वाले लोगों ने सवाल उठाए और कहा कि गैर-कानूनी गोदाम बंद होने चाहिए।
लुधियाना के टिब्बा रोड पर उस समय हंगामा मच गया जब एक गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसने आस-पास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन इलाके में रहने वाले लोगों ने फैक्ट्री मालिकों का विरोध किया है।
रिहायशी इलाके से अलग गोदाम बनाने की मांग की है। जिसे लेकर लोगों ने सवाल उठाए और कहा कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना हुई हो, पहले भी कई बार आग लग चुकी है। जिससे लोगों की जान और माल का खतरा बना है। प्रशासन को इस बारे में सख्त कदम उठाने चाहिए। वहीं, फैक्ट्री मालिक ने कहा है कि उनकी तरफ से अलग गोदाम बनाया जा रहा है, लेकिन काम को तुरंत नहीं रोका जा सकता।



