JALANDHAR में पुलिस और बदमाश के बीच चली गोलियां, पुलिस ने आरोपी के टांग में गोली मारकर किया घायल, नशा और हथियार करता था सप्लाई

जालंधर 7 जुलाई जालंधर पुलिस ने गढ़ा रोड पर फायरिंग के एक आरोपी का एनकाउंटर किया है। पुलिस थाना 7 के अधीन आते इलाके में…

JALANDHAR
जालंधर 7 जुलाई

जालंधर पुलिस ने गढ़ा रोड पर फायरिंग के एक आरोपी का एनकाउंटर किया है। पुलिस थाना 7 के अधीन आते इलाके में फायरिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस बदमाश से वेपन रिकवरी के लिए आई थी। इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस मुठभेड़ में टांग में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी को काबू करके उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की पहचान शामदास निवासी दरबंगा बिहार के रूप में हुई है।

मौजूदा आरोपी गढ़ा के फगवाड़ी मोहल्ला में रह रहा था। आरोपी को 4 तारीख को NDPS एक्ट में गिरफ्तार किया गया था।जांच में पाया गया कि आरोपी पर 307 का भी एक अन्य मामला दर्ज है। इस मामले में आरोपी का साथी साहिल ने वेपन का इस्तेमाल करके फायरिंग की थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने वेपन को कई अन्य घटनाओं में भी इस्तेमाल किया था।

ऐसे में आज पुलिस आरोपी की निशानदेही से वेपन बरामद करने के लिए लेकर आई थी। इस दौरान आरोपी ने वेपन को लेकर गलत जगह दबाने को लेकर गुमराह करता रहा, जब पुलिस 5 से 6 फीट दूरी पर वेपन ढूंढ रही थी तो आरोपी ने पुलिस कस्टडी से हाथ छुड़वाया है और छिपे हुए वेपन को निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।

इस दौरान पुलिस के ASI की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। इस दौरान आरोपी की टांग में पुलिस की गोली लगी। आरोपी ने अमरजीत नामक व्यक्ति पर फायरिंग की थी। जांच में सामने आया है कि अमरजीत आरोपी का रिश्तेदार ही है। आरोपी बिहार से नशे का इस्तेमाल करके यहां लाकर बेचते थे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में ओर खुलासे होने की संभावना है।

अन्य खबरें जाने –

KALKA के सिविल अस्पताल का कंप्यूटर सिस्टम हुआ ठप्प , लंबी कतारों में खड़े रहे मरीज, कुछ मरीज बिना इलाज कराए ही लौटे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *