करनाल 7 जुलाई
करनाल जिले में हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे । मानसून की ये बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। बारिश से धान की फसलों को भरपूर नमी मिली है, जिससे सिंचाई की जरूरत कम होगी और किसानों की लागत में भी कमी आने की उम्मीद है। वहीं खेतों में पानी पहुंचने से फसलों की बढ़वार बेहतर होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि कृषि विशेषज्ञ किसानों को जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने और खेतों की नियमित निगरानी करने की सलाह दे रहे हैं।
कृषि अधिकारी ने बताया कि करनाल जिले में 4 लाख 50 हजार एकड़ में धान की फसल की जाती है। अभी तक 70 % धान की बिजाई हो चुकी है ओर 30 % बकाया है अभी काफी किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे तो अब बारिश हो रही है , बारिश से एग्रीकल्चर को बहुत फायदा है। इससे धान की रोपाई जो रुक गई थी वह फिर से शुरू हो जाएगी , किसानों को भी पानी की समस्या आ रही थी। पिछले साल की बात की जाए तो अब तक 200 mm तक बारिश हुई थी जो कि इस वर्ष के दो चार दिन की बारिश से ही पूरी हो जाएगी।
अन्य खबरें जाने –




