KALKA के सिविल अस्पताल का कंप्यूटर सिस्टम हुआ ठप्प , लंबी कतारों में खड़े रहे मरीज, कुछ मरीज बिना इलाज कराए ही लौटे

कालका  7 जुलाई पंचकूला के कालका सिविल अस्पताल में तकनीकी समस्या के चलते कंप्यूटर सिस्टम ठप्प हो गया। जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना…

KALKA
कालका  7 जुलाई

पंचकूला के कालका सिविल अस्पताल में तकनीकी समस्या के चलते कंप्यूटर सिस्टम ठप्प हो गया। जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। OPD में पंजीकरण कार्ड नहीं बनने के कारण अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लग गईं और कई मरीज बिना इलाज कराए ही लौटने को मजबूर हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आशा नामक महिला सुबह करीब 9 बजे सीने में दर्द चेस्ट पेन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थीं। करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बावजूद उनका पंजीकरण कार्ड नहीं बन सका। आशा के पति ने बताया कि कंप्यूटर सिस्टम काम नहीं कर रहा था जिसके कारण कार्ड नहीं बन पाया। मजबूरन वे परेशान होकर पत्नी को लेकर लौट गये।

अस्पताल में इसी तरह कई मरीज लंबी कतारों में खड़े रहे और  समस्या के चलते उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।इस संबंध में अस्पताल के SMO डॉक्टर राजीव नरवाल ने बताया कि  UPS में फॉल्ट आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने बताया कि इंजीनियर पहले भी समस्या का निरीक्षण कर चुका है तथा मरीजों की सुविधा को देखते हुए कंप्यूटर सिस्टम का डायरेक्ट कनेक्शन करवा दिया गया था। उन्होंने आश्वासन दिया कि आज शाम तक UPS की खराबी को पूरी तरह ठीक कर दिया जाएगा जिससे अस्पताल की सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो सकेंगी।

अन्य खबरें जाने –

BHIWANI में युवक की बेरहमी से हत्या, हाथ-पैर बांधकर कमरे में लाठी-डंडों से पीटा, युवक की अस्पताल में इलाज के दौरन हुई मौत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *