Abohar Boy Sucide:
अबोहर के नई आबादी छोटी पौड़ी गली नं. 17 में निवासी एक नाबालिग लडके फांसी लगा दी। मंगलवार देर शाम को छात्र ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। शव पोस्ट मार्टम के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। बुधवार दोपहर थाना नंबर दो की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पढाई में थोडा कमजोर होने के कारण मानसिक तौर पर परेशान रहता था।
आईकार्ड की डोरी बनाकर लगाई फांसी-
प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 14 वर्षीय अंकित पुत्र मनोहर लाल के परिजनों ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य कल शाम को किसी शादी समारोह में व्यस्त थे। इसी दौरान अंकित ने घर के ही एक कमरे में अपने आईकार्ड की डोरी बनाकर खुद को फांसी लगा ली। जब वह काफी समय तक बाहर नहीं आया तो उसकी मां ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका हुअ था। पास ही उसकी किताब भी खुली पडी थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत फंदे से उतारा और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांट में जुटी पुलिस-
सिटी टू की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। बताया जाता है क मृतक 9वीं कक्षा का छात्र था। अब पेपरों के दिनों में थोड़ा मानसिक तौर पर परेशान था। ऐमरजेंसी डियूटी में तैनात इंसाफ शर्मा ने बताया कि कल जब किशोर को उसके परिजन अस्पताल में लाए तो उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। उन्होंनें तुरंत पुलिस को दी और शव को मोर्चरी में रखवाया। थाना नंबर दो के एएसआई विनोद कुमार ने मृतक के पिता के बयानों पर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को परिजनो के हवाले कर दिया है



