Gurugram Bomb Threat:
गुरुग्राम के पॉश इलाके DLF होराइजन सेंटर में बम होने की बात हड़कंप मच गया। द कॉर्पोरेट एज कंपनी को एक ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें बिल्डिंग में बम होने की बात कही गई थी। जब गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले की तहकीकात की तो सच्चाई किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं निकली।
24 फरवरी को सुबह करीब 9:15 बजे एक ई-मेल ने पूरी बिल्डिंग और पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिए। सूचना मिलते ही सुशांत लोक थाना पुलिस डॉग स्क्वॉड, फायर ब्रिगेड और HDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। घंटों की तलाशी के बाद जब कुछ नहीं मिला तब पुलिस को अंदेशा हुआ कि यह किसी की शरारत या गहरी साजिश है। वही जब साइबर सेल और सुशांत लोक पुलिस की सक्रियता से महज 24 घंटे के भीतर आरोपी अनिकेत पॉल 29 वर्ष को सेक्टर-31, गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है और उसने लंदन से LLM मास्टर ऑफ लो की पढ़ाई की है। वर्तमान में वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में कानूनी सलाहकार के रूप में कार्यरत है।
पुलिस पूछताछ में अनिकेत ने बताया कि, अपनी गर्लफ्रेंड के साथ विवाद चलते उसने ये किया। उसे पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड 24 फरवरी को DLF होराइजन सेंटर स्थित एक कंपनी में इंटरव्यू देने जा रही है। अपनी गर्लफ्रेंड को इंटरव्यू देने से रोकने और उसे परेशान करने के लिए अनिकेत ने बिल्डिंग की ईमेल आईडी खोजी और बम होने की झूठी सूचना भेज दी। जिससे वहां अफरा-तफरी मच जाए और इंटरव्यू रद्द हो जाए।
गुरुग्राम पुलिस के एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने आम जनता को आगाह किया है कि इस तरह की झूठी सूचनाएं फैलाना एक दंडनीय अपराध है जिससे न केवल जनता में भय पैदा होता है बल्कि सरकारी संसाधनों का भी भारी नुकसान होता है।
अन्य ख़बरें जानें-
विजीलैंस ब्यूरो ने एएसआई को 15000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



