Jaipur : जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग फेल, रनवे छूते ही फिर हवा में उड़ाया जहाज, बड़ा हादसा होने से टला, एक नेता भी थे विमान में सवार

Jaipur Plane Landing Failed: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार दोपहर एयर इंडिया की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई।…

Jaipur Plane Landing Failed: जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग फेल, रनवे छूते ही फिर हवा में उड़ाया जहाज, बड़ा हादसा होने से टला, एक नेता भी थे विमान में सवार

Jaipur Plane Landing Failed:

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार दोपहर एयर इंडिया की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। दिल्ली से जयपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1719 दोपहर 1 बजकर 05 मिनट पर जब रनवे पर उतरी। लेकिन ‘अस्थिर अप्रोच’ (Unstable Approach) के कारण पायलट को लैंडिंग बीच में ही रोकनी पड़ी। रनवे को टच करते ही पायलट ने आखिरी क्षणों में फैसला बदलते हुए विमान को दोबारा हवा में उठा लिया।

तकनीकी इनपुट के अनुसार, विमान ने जैसे ही रनवे को टच किया। पायलट को तकनीकी असुरक्षा महसूस हुई। पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए विमान को दोबारा टेकऑफ कराया और हवा में ले गए। करीब 10 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद, लैंडिंग कराई जा सकी।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा थे मौजूद-

विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। इसी फ्लाइट से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी जयपुर पहुंचे हैं। विमान के सुरक्षित लैंड होने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा बाहर निकले। एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने उनका स्वागत किया और कुशलक्षेम जानी।

अन्य ख़बरें जानें-

Kareena Kapoor Khan Just Defined the Season’s Silhouette with the Scalloped Jacket

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

https://www.youtube.com/live/3EtLcacY2lQ?si=kLFet0ZfS2-Sq540

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *