Mohali SSP Office Firing:
मोहाली में एसएसपीऑफिस के बाहर बुधवार को अचानक गोलियां चलने से हडकंप मच गया। इसमें किसी ने रुड़की के रहने वाले गुरप्रीत को तीन गोलियां मारीं। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। गुरप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई है। गोलियां एसएसपी ऑफिस से महज़ 50 मीटर की दूरी पर ये गोलिंया चली। इसके बाद मौके पर फोरेंसिक टीम मौके पर पंहुची और शव को अस्पताल ले गए।
पत्नी को भी मारने की कोशिश-
मौके पर एक चशमदीत के ने बताया कि आरोपी ने इस युवक को प्वांइंट ब्लैक पर गोली मारी। इसके बाद उसने युवक की पत्नी को भी गोली मारने की कोशिश की उस वक्त उसकी गन जाम हो गई। आरोपी का इंतजार पास में एक अन्य व्यक्ति पल्सर बाईक में कर रहा था जिस पर सवार होकर आरोपी फरार हो गया। हैरत की बात तो ये है कि आरोपी इतना बोखौफ था की उसने अपना चेहरा तक नहीं ढका था।
अन्य ख़बरें जानें-



