Punjab Weathere Update: पंजाब में बारिश के साथ तेज हवाओं का क्रम जारी, बारिश और तुफान से भारी नुकसान, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

Punjab Weathere Update Today: उत्तर भारत के साथ पंजाब के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाओं का क्रम जारी है। मौसम विभाग ने…

Punjab Weathere Update: पंजाब में बारिश के साथ तेज हवाओं का क्रम जारी, बारिश और तुफान से भारी नुकसान, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

Punjab Weathere Update Today:

उत्तर भारत के साथ पंजाब के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाओं का क्रम जारी है। मौसम विभाग ने लगातार दो दिन शनिवार और रविवार को 16 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को छह जिलों में हल्की से मध्यम (Punjab Weathere Update Today) बारिश भी हो सकती है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) शामिल हैं। वहीं, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में गिरावट-

मौसम में आए बदलाव से अधिकतम तापमान में 8.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य से 4.1 डिग्री कम हो गया है। 24 घंटे में सभी जिलों में अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री से लेकर 20.2 डिग्री तक दर्ज किया गया है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री से लेकर 14.5 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है। सबसे कम तापमान 8.5 डिग्री गुरदासपुर में दर्ज किया गया है। शुक्रवार को बारिश और आंधी के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में नुकसान हुआ। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। कई जगह घरों की छतें भी गिरीं। गुरदासपुर में पोल्ट्री फार्म पर आसमानी बिजली गिरने से 8 हजार से अधिक चूजे मर गए। इसके साथ गाड़ियों पर पेड़ों के साथ बिजली के खंभे भी गिर गए। चंडीगढ़ में एक घर गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए।

Punjab Weathere Update Today, नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना-

मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश तक पहुंच रही हैं, जिससे बारिश की गतिविधियां बन रही हैं। इसके कारण पिछले 24 घंटों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस समय पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। पाकिस्तान के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिससे मौसम में बदलाव हो रहा है। 26 जनवरी 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे ठंड, बारिश और कोहरे में बढ़ोतरी हो सकती है।

औसत से 18 प्रतिशत अधिक बारिश –

पंजाब में इस महीने अब तक औसत से 18 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। इस दौरान गुरदासपुर में 40.3 मिमी, जालंधर में 23 मिमी, अमृतसर में 19.8 मिमी और कपूरथला में 13 मिमी बारिश हुई है। वहीं, मोगा में 13.2 मिमी, संगरूर में 21.2 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 4 मिमी, फिरोजपुर में 2.8 मिमी और फाजिल्का में 2.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 25 जनवरी को कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना जाताई है।

अन्य ख़बरें जानें-

GANGSTRAN TE VAAR : गैंगस्टरों पर वार’ का चौथा दिन: पंजाब पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान 8328

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *