कैथल, 14 जुलाई
हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत कैथल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (SDU) ने दिल्ली-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक और उसकी एस्कॉर्ट कर रही क्रेटा कार से 95 कट्टों में कुल 1928.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
DSP सुशील प्रकाश ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में ASI तरसेम सिंह की टीम दिल्ली-कटरा हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक सफेद रंग की क्रेटा कार और उसके पीछे चल रहा ट्रक भारी मात्रा में डोडा पोस्त लेकर पंजाब जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव सिणद के पास हाईवे पर नाकाबंदी कर दी। पुलिस को देखकर क्रेटा चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दोनों वाहनों को घेरकर पकड़ लिया।

ट्रक में स्क्रैप के नीचे छिपाया गया था नशीला पदार्थ
तलाशी के दौरान क्रेटा कार की डिग्गी से 5 कट्टों में 101 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। वहीं ट्रक के केबिन के पीछे बनाए गए गुप्त हिस्से से 90 कट्टों में 1827.100 किलोग्राम डोडा पोस्त मिला। दोनों वाहनों से कुल 95 कट्टों में 1928.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपीगिरफ्तार किए गए सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मध्यप्रदेश से डोडा पोस्त लाकर पंजाब में सप्लाई करने की तैयारी में थे।
2026 में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा
DSP सुशील प्रकाश ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक 111 मामलों में 169 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने इस दौरान बड़ी मात्रा में अफीम, चरस, चूरा पोस्त, हेरोइन, गांजा और डोडा पोस्त बरामद किया है। वहीं कमर्शियल मात्रा के मामलों में भी वर्ष 2026 में अब तक 23 मामलों में 43 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
अन्य खबरें जानें –



