KURUKSHETRA में ‘स्वच्छता से स्वागत अभियान’ की हुई शुरूआत, PM मोदी के दौरै से पहले हरियाणा में 13 जुलाई से 17 जुलाई विशेष स्वच्छता अभियान

कुरूक्षेत्र, 14 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आगमन से पहले भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में ‘स्वच्छता से स्वागत अभियान’ की शुरुआत कर…

स्वच्छता से स्वागत अभियान
कुरूक्षेत्र, 14 जुलाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आगमन से पहले भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में ‘स्वच्छता से स्वागत अभियान’ की शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी में आज कुरूक्षेत्र में इस अभियान का शुभारंभ पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने केशव पार्क के सामने सफाई अभियान चलाकर किया। सुभाष सुधा ने स्वयं झाड़ू लगाकर और कचरा एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस दौरान थानेसर नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि मलकीत ढांडा भी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के हरियाणा दौरे से पहले 13 जुलाई से 17 जुलाई तक पूरे प्रदेश में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी शहरवासियों से कुरुक्षेत्र शहर को हरा भरा स्वच्छ शहर बनाने में बढ़ चढ़कर अपना योगदान देने की अपील की।उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रदेश के सभी जिलों में मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि भाग लेकर सफाई अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप देंगे।

सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद पहुंचेंगे, जहां से वे वर्चुअल माध्यम से कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और सिख संग्रहालय का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जींद में देश की आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही हाइड्रोजन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा कई नई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी प्रस्तावित है।

 ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत उन्होंने सभी से पौधारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक पौधारोपण और स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझे, तो प्रदेश का पर्यावरण और जीवन स्तर दोनों बेहतर होंगे।

अन्य खबरें जानें –

KAITHAL पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का किय़ा भंडाफोड़, 3 करोड़ रुपये का 1928.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद,6 आरोपी किए गिरफ्तार, क्रेटा कार और ट्रक किया जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *