BHIWANI पुलिस को मिली बलजीत हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, जल्द हो सकते हैं बड़े खुलासे

भिवानी ,14 जुलाई भिवानी के बहुचर्चित बलजीत उर्फ बबुआ हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बवानी खेड़ा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते…

भिवानी
भिवानी ,14 जुलाई

भिवानी के बहुचर्चित बलजीत उर्फ बबुआ हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बवानी खेड़ा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच जारी है।

भिवानी पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने बलजीत हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक, प्रीतम, संदीप और राजकुमार के रूप में हुई है। चारों आरोपी बवानी खेड़ा के रहने वाले हैं।

बता दें कि मृतक की पहचान बलजीत उर्फ बबुआ पुत्र ओमप्रकाश निवासी बवानी खेड़ा के रूप में हुई है। वहीं इस हमले में घायल हुए मोनू पुत्र राजेंद्र की शिकायत पर थाना बवानी खेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को काबू कर लिया।

प्रबंधक थाना बवानी खेड़ा उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से लगातार गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है और पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं। मामले में आगे होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

अन्य खबरें जानें –

MANSA जिले में अकाली नेता पर फायरिंग, पेट मे लगी गोली, नेता की हालत गंभीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *