GANGSTRAN TE VAAR : गैंगस्टरों पर वार’ का चौथा दिन: पंजाब पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान 8328 किरायेदारों की जांच की; 132 व्यक्तियों को हिरासत में लिया

Punjab Police Operation GANGSTRAN TE VAAR: चंडीगढ़, 23 जनवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’…

DAY 108 OF GANGSTRAN TE VAAR: PUNJAB POLICE CONDUCTS 548 RAIDS; 261 HELD, 6KG HEROIN ON DAY 433 OF YUDH NASHIAN VIRUDH

Punjab Police Operation GANGSTRAN TE VAAR:

चंडीगढ़, 23 जनवरी:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के चौथे दिन। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को राज्य भर के उप-शहरी क्षेत्रों तथा शहरों और कस्बों के बाहरी इलाकों में स्थित कॉलोनियों में रहने वाले किरायेदारों की पहचान और (Punjab Police Operation GANGSTRAN TE VAAR) पृष्ठभूमि सत्यापन के लिए राज्य-स्तरीय अभियान चलाया।

यह कार्रवाई 72 घंटे के ‘ऑपरेशन प्रहार’, जिसे मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत शुरू किया था, के पूरा होने के बाद अमल में लाई गई। ऑपरेशन प्रहार के तहत 12,000 पुलिस कर्मियों वाली 2000 से अधिक पुलिस टीमों को पूरे पंजाब में 60 विदेशी गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए ठिकानों पर छापेमारी के लिए तैनात किया गया था।

इस संबंध में विवरण साझा करते हुए पुलिस के स्पेशल डायरेक्टर जनरल (स्पेशल डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और समाज विरोधी तत्वों में भय उत्पन्न करने के लिए क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाना था।

Punjab Police Operation GANGSTRAN TE VAAR

यह कार्रवाई राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाई गई और सीपी/एसएसपी को भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ इस अभियान की योजना बनाने के निर्देश दिए गए थे। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों की अगुवाई में 2500 पुलिस कर्मियों वाली 815 से अधिक पुलिस टीमों ने इस अभियान को अंजाम दिया।

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा राज्य भर में 1043 स्थानों की जांच की गई। इस दौरान 8328 किरायेदारों की चेकिंग की गई और 7815 व्यक्तियों की पहचान का सत्यापन किया गया।

उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के दौरान 132 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया और कईयों के कब्जे से आपराधिक सामग्री भी जब्त की गई है, जिसकी आगे जांच जारी है।

स्पेशल डीजीपी ने पुष्टि की कि ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक पंजाब गैंगस्टरों से पूरी तरह मुक्त नहीं हो जाता।

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर-

उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक गैंगस्टरों/वांछित अपराधियों के बारे में गोपनीय रूप से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर—93946-93946 पर सूचना दे सकता है और किसी भी प्रकार के अपराध या आपराधिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी साझा कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा दी गई गैंगस्टरों से संबंधित सूचना के आधार पर गिरफ्तारी होती है, तो 10 लाख रुपये तक का इनाम भी दिया जाएगा।

अन्य खबरें जानें
कोई आय सीमा नहीं, मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 65 लाख परिवारों को मिलेगी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा: अमन अरोड़ा
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *