Jammu-Kashmir Army Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना के वाहन दुर्घनटना में पंजाब के 25 साल के जवान सहीत 10 शहीद, जानिए सेना ने क्या कहा?

Jammu-Kashmir Army Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में भद्रवाह-चंबा रोड पर खानी टॉप इलाके में सेना का एक वाहन गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.…

Jammu-Kashmir Army Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना के वाहन दुर्घनटना में पंजाब के 25 साल के जवान सहीत 10 शहीद

Jammu-Kashmir Army Vehicle Accident:

जम्मू-कश्मीर के डोडा में भद्रवाह-चंबा रोड पर खानी टॉप इलाके में सेना का एक वाहन गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इसमें पंजाब के 25 साल के जवान सहित सेना के 10 जांबाज जवानों ने अपनी जान गंवा दी. इसके अलावा 10 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सेना की टीमों ने फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उधमपुर के कमांड अस्पताल में (Jammu-Kashmir Army Vehicle Accident) एयरलिफ्ट किया गया है. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है

रूपनगर के 25 साल का जवान शहीद-

इस हादसे में रूपनगर के रहने वाले ज्वान जोबनजीत शहीद हो गए. वे रूपनगर के नूरपुरबेदी ब्लॉक के गाव चनोली के रहने वाले थे. शहीद हुए जवान की 1 मार्च को शादी होने वाली थी. उनके परिवार के मुताबक 24 जनवरी को होगा जवान का अंतिम संस्कार होगा. वे मेहज़ 25 साल के थे.

Jammu-Kashmir Army Vehicle Accidentऑपरेशन के लिए जा रहे थे सैनिकों-

व्हाइट नाइट कोर ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, डोडा के सामान्य इलाके में खराब मौसम में खतरनाक इलाके से गुज़रते समय, ऑपरेशन के लिए सैनिकों को ले जा रहा एक आर्मी वाहन सड़क से फिसल गया. इसमें कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की मौत भी हो गई है. घायलों को आगे के इलाज के लिए ले जाया गया है.‘

घायलों की स्थिती नाजुक-

हादसे में घायल हुए 10 जवानों की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है. उन्हें तुरंत कमांड अस्पताल उधमपुर में भर्ती कराया गया है. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अस्पताल के इंचार्ज मेजर जनरल संजय शर्मा से सीधी बात की है. डॉक्टरों की विशेष टीम घायल जवानों की चौबीसों घंटे निगरानी कर रही है. सेना के वरिष्ठ अधिकारी लगातार घायलों के स्वास्थ्य का ताजा अपडेट ले रहे हैं. हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं. अस्पताल प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है.

अन्य ख़बरें जानें-

Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 23-1-2026

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *