Weather Updae Today: दिल्ली से लेकर पंजाब, कश्मीर तक बरस रहे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर और पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे उत्तरी राज्यों के लोग शुक्रवार सुबह बारिश और बादलों वाले मौसम के साथ जागे। कई…

Weather Update Today: मानसून का 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रभाव, जानिए इसका क्या होगा पंजाब में असर और कब होगी बारिश?

Weather Update Today:

दिल्ली-एनसीआर और पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे उत्तरी राज्यों के लोग शुक्रवार सुबह बारिश और बादलों वाले मौसम के साथ जागे। कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि मौसम में बदलाव से तापमान में तेज़ी से गिरावट आने की उम्मीद है। आज दिल्ली से लेकर कश्मीर तक मौसम का बरस रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तेज हवाओं संग तेज बारिश हो रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में आए इस बदलाव का असर पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। जहां कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। पंजाब में जालंधर समेत लगभग सभी जिलों में देर रात से ही लगातार बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं। जिसके कारण एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके कारण ठिठुरन भी महसूस हो रही है।

Punjab Weather Update Today, बारिश से तापमान में गिरावट-

पंजाब के कई जिलों में बसंत पंचमी के त्योहार पर खूब पतंगबाजी होती है। लेकिन इस बार बारिश के कारण शायद ऐसा न हो सके। झमाझम बारिश के कारण लोगों को आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा तापमान में आई गिरावट के कारण ठंडक भी बढ़ गई है। पिछले दो-तीन दिन से धूप निकलने का कारण तापमान बढ़कर 16 से 18 डिग्री तक पहुंच गया था। जिसके कारण ठंड से भी राहत मिली थी। लेकिन अब फिर से मौसम के बदलाव के कारण तापमान में गिरावट होने से मौसम में ठंडक बढ़ेगी। इस दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

IMD ने जारी किया अलर्ट-

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनCR और पड़ोसी पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों के लिए गरज-चमक और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, यह मौसम पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है जो उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर रहा है, जिससे आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 23-1-2026

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *