Gurdaspur: गुरदासपुर कलानौर रोड पर जिया लाल मित्तल स्कूल को उड़ाने की धमकी, ई मेल से मिली धमकी

Gurdaspur School Bomb Therat: गुरदासपुर में बम धमकी मिलने से शहर में हड़कंप मच गया।  जिले के कलानौर रोड स्थित एक निजी स्कूल, जीया लाल…

Gurdaspur School Bomb Therat

Gurdaspur School Bomb Therat:

गुरदासपुर में बम धमकी मिलने से शहर में हड़कंप मच गया।  जिले के कलानौर रोड स्थित एक निजी स्कूल, जीया लाल मित्तल डी.ए.वी. स्कूल, गुरदासपुर पब्लिक स्कूल तथा ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

1 बजे तक उड़ा दिया जाएगा-

ई-मेल में लिखा गया है कि दोपहर 1 बजे तक स्कूल को बम से उड़ा दिया जाएगा। धमकी मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल की छुट्टी कर दी और सभी छात्रों को सुरक्षित रूप से उनके घर भेजा गया।

जांच में जुटी पुलिस-

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस द्वारा हर पहलू से मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है, जबकि पुलिस धमकी भरी ई-मेल भेजने वाले की पहचान और उसके मकसद का पता लगाने में जुटी हुई है।

अन्य ख़बरें जानें-

Patiala Clash: पटियाला में दो गुटों में हिंसक झड़प, गाड़ियों में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *