Patiala Clash: पटियाला में दो गुटों में हिंसक झड़प, गाड़ियों में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी

Patiala Clash: पटियाला में दो गुटों के बीच आपसी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंटें…

Patiala Clash: पटियाला में दो गुटों में हिंसक झड़प, गाड़ियों में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी

Patiala Clash:

पटियाला में दो गुटों के बीच आपसी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंटें बरसाईं। जिससे दो गाड़ियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। ईंटों के साथ-साथ तेजधार हथियारों (Patiala Clash) और गंडासियों का भी इस्तेमाल किया गया।

दोनों पक्षों ने एक दुसरे पर लगाए आरोप-

इस झड़प में दोनों गुटों के लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे गुट ने लड़कियों से जुड़े मामले को लेकर तोड़फोड़ और मारपीट की, जबकि दूसरे पक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि घटना का लड़कियों से कोई लेना-देना नहीं है। यह छात्रों के बीच हुआ आपसी विवाद था। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच के बाद दोनों गुटों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें जानें-
Jammu-Kashmir Army Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना के वाहन दुर्घनटना में पंजाब के 25 साल के जवान
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *