Gurdaspur Robber Arrest:
गुरदासपुर पुलिस ने लुटेरे को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। इन लुटेरे ने जिसने गुरदासपुर की कड्डा वाली मंडी में एक दुकानदार की आंखों में मिर्च डालकर पैसे लुटे थे। आरोपी (Gurdaspur Robber Arrest) की पहचान गांव कोठे दखाना पंडोरी महंत के रहने वाले गौरव के रूप में हुई है। इसका साथी अभी फरार बताया जा रहा है।
20,000 रुपये बरामद –
डीएसपी गुरदासपुर सिटी मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने बड़ी मुश्किल से टेक्निकल सबूत इकट्ठा करके उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के मुताबिक, उसने 35,000 रुपये लूटे थे, जिसमें से 20,000 रुपये बरामद कर लिए गए हैं। दूसरे फरार आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।



