Gurdaspur: गणतंत्र दिवस पर गुरदासपुर पुलिस हर थाने में लगा रही है विशेष नाकेबंदी, एसएसपी ने थानों का किया निरीक्षण

Gurdaspur Police Vehicle Checking गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र, गुरदासपुर पुलिस शहर की सुरक्षा को लेकर कड़ी निगरानी रख (Gurdaspur) रही है. पुलिस ने शहर के…

Gurdaspur Police Vehicle Checking

गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र, गुरदासपुर पुलिस शहर की सुरक्षा को लेकर कड़ी निगरानी रख (Gurdaspur) रही है. पुलिस ने शहर के कई मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों में नाकेबंदी करके गाड़ियों की सख्ती से चेकिंग की. इसके साथ ही, अलग-अलग थानों ने भी अपने-अपने इलाकों में विशेष नाकेबंदी की है.

डॉक्यूमेंट्स किए चेक-

इस मौके पर, एसएसपी गुरदासपुर आदित्य फील्ड में आए और थाने के बाहर खड़े होकर हर गाड़ी के कागजात चेक किए. पुलिस टीमों ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर उनके ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और दूसरे डॉक्यूमेंट्स चेक किए.

Gurdaspur, संदिग्ध लोगों पर भी खास नज़र-

एसएसपी आदित्य ने कहा कि शहर में बिना किसी वजह के घूम रहे संदिग्ध लोगों पर भी खास नज़र रखी जा रही है. अगर किसी व्यक्ति के पास अवैध हथियार या कोई और संदिग्ध चीज़ मिलती है, तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. एसएसपी ने शहर के लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें और सुरक्षा कारणों से अपने घरों और दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं. उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही शहर को सुरक्षित बनाया जा सकता है.

अन्य खबरें जानें-
Amritsar Attack: अमृतसर में सुनार हमला कर 425 ग्राम सोना लूटा, पहले कार से टक्कर मारी फिर किरपानों से हमला
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *