Karnal Loot Case: करनाल में 15 लाख कैश व डेढ किलों सोने के साथ लुटेरों को दबोचा, पड़ोस का ही था बदमाश, जानिए क्या है सारा मामला?

Karnal Loot Case: करनाल के सेक्टर-16 में सर्राफा व्यापारी से हुई 15 लाख कैश व डेढ़ किलोग्राम सोने के (Karnal Loot Case) मामले में पुलिस…

Karnal Loot Case:

करनाल के सेक्टर-16 में सर्राफा व्यापारी से हुई 15 लाख कैश व डेढ़ किलोग्राम सोने के (Karnal Loot Case) मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. इस लूट की साजिश रचने वाला व्यापारी के पड़ोसी दुकानदार के पास काम करने वाला युवक निकला. आरोपी ने अपने सहकर्मी को पुरी साजिश में शामिल किया. अपने पुर्तगाल में बैठे अपने जीजा के माध्यम से अंबाला के दो बदमाशों को हायर किया.

Karnal Loot Case, चार आरोपियों को गिरफ्तार-

पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. इन आरोपियों से 2 लाख की नकदी, 1240 ग्राम सोना और एक स्कूटी बरामद किया है. अब पुलिस चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लेगी और अन्य सामान की रिकवरी करेगी. पुलिस के अनुसार बीती 3 जनवरी की रात करीब साढ़े 9 बजे सर्राफा काम से जुड़े व्यापारी दुकान से निकलकर अपने रिश्तेदार के साथ स्कूटी पर घर की ओर जा रहे थे. इन्होंने स्कूटी रुकवाने की कोशिश की और नुकीले हथियार से वार किया. इसके बाद सिर और हाथ पर कई वार किए गए और बैग छीनकर बदमाश फरार हो गए. पुलिस के मुताबिक करनाल जुंडला गेट के प्रिंस शर्मा ने पूरी योजना बनाई थी. उसी दुकान पर काम करने वाला दिनेश शर्मा वारदात के दिन मुखबिर की भूमिका में था.

नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस-

पुलिस ने पहले आरोपियों की पहचान की और 8 जनवरी की दोपहर को करनाल से प्रिंस शर्मा और दिनेश शर्मा को गिरफ्तार किया. इनके पास से एक लाख रुपए की नकदी, करीब 230 ग्राम सोना और 10 ग्राम का सोने का सिक्का बरामद किया. पुलिस अब चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लेगी. पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

अन्य खबरें जानें-
Gurdaspur: गणतंत्र दिवस पर गुरदासपुर पुलिस हर थाने में लगा रही है विशेष नाकेबंदी, एसएसपी ने थानों का किया निरीक्षण

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *