Rahul Gandhi Ankita Bhandari Case:
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकारों पर कई सवालों को लेकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि देश भर में “भ्रष्ट” जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारों ने जनता की ज़िंदगी तबाह कर दी है. उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया. लेकिन सवाल आज भी वही है कि सत्ता का संरक्षण बीजेपी के किस वीआईपी को बचा रहा है? कानून सबके लिए बराबर कब होगा?
Rahul Gandhi, उन्नाव घटना को लेकर भी घेरा-
राहुल गांधी ने इसके अलावा उन्नाव की घटना का भी ज़िक्र किया है. उन्होंने लिखा, उत्तर प्रदेश के उन्नाव कांड में भी पूरा देश देख चुका है कि सत्ता के गुरूर में अपराधियों को कैसे बचाया गया और पीड़िता को न्याय के लिए कितनी कीमत चुकानी पड़ी. इंदौर में ज़हरीला पानी पीकर मौतें हों या गुजरात-हरियाणा-दिल्ली तक “काले पानी” और दूषित सप्लाई की शिकायतें – हर तरफ़ बीमारियों का डर है. राहुल गांधी ने हाल में चर्चा में रहे अरावली पहाड़ियों के मुद्दे को भी उठाया है और आरोप लगाया है कि पहाड़ काटे जा रहे हैं, जंगल उजाड़े जा रहे हैं और जनता को बदले में धूल, प्रदूषण और आपदा मिल रही है.
न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता-
मुख्यमंत्री धामी ने कहा है, उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है. इस दिशा में सरकार ने पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ काम किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी की जांच पर न केवल निचली अदालत, बल्कि माननीय उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय ने भी संतोष व्यक्त किया है, जो जांच की निष्पक्षता और मजबूती को दर्शाता है. लेकिन जमीनी तौर पर एसा कुछ दिखाइ नहीं देता है.
अन्य खबरें जानें-
Delhi TMC Protest: दिल्ली में TMC सांसदों का गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन, कोलकता में ईड़ी के छापों का असर देश की राजधानी तक, सांसद हिरासत में
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



