Delhi TMC Protest: दिल्ली में TMC सांसदों का गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन, कोलकता में ईड़ी के छापों का असर देश की राजधानी तक, सांसद हिरासत में

Delhi TMC Protest at Amit Shah Office: कोलकाता में कई ठिकानों पर गुरुवार को ईडी ने रेड मारी थी. इस रेड (Delhi TMC Protest )…

Delhi TMC Protest at Amit Shah Office:

कोलकाता में कई ठिकानों पर गुरुवार को ईडी ने रेड मारी थी. इस रेड (Delhi TMC Protest ) का असर दिल्ली तक दिखा. शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के 8 सांसदों ने दिल्ली में होम मिनिस्टर, अमित शाह के दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन और महुआ मोइत्रा को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करते समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

दस्तावेज छीनने वहां गए-

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, ‘हम भाजपा को हराएंगे, देश देख रहा है कि दिल्ली पुलिस एक चुने हुए सांसद के साथ कैसा बर्ताव कर रही है. वहीं TMC सांसद प्रतिमा मंडल ने कहा, ‘अमित शाह ने ED के अधिकारियों का इस्तेमाल किया और वे हमारे राजनीतिक दस्तावेज छीनने के लिए वहां गए. वे (भाजपा) पश्चिम बंगाल में चुनाव नहीं जीत सकते, इसीलिए वे ऐसा घटिया काम कर रहे हैं.

Delhi TMC Protest, बीजेपी को हराएंगे-

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, हम बीजेपी को हराएंगे. देश देख रहा है कि दिल्ली पुलिस एक चुने हुए सांसद के साथ कैसा बर्ताव कर रही है. टीएमसी ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ईडी के अधिकारियों का इस्तेमाल कर पार्टी के राजनीतिक दस्तावेज़ छीनने गई थी. सांसद शताब्दी रॉय ने कहा कि केंद्र चुनाव जीतने के लिए अपनी जांच एजेंसियों को भेजता है. उन्होंने कहा कि कल ED की टीम भेजी, और उन्हें चुनाव के समय सब कुछ याद आता है. वे चुनाव जीतने के लिए ED, CBI की टीमें भेजते हैं, लेकिन वे चुनाव नहीं जीतेंगे.

अन्य खबरें जानें-
Rouse Avenue Court: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार को दिया बड़ा झटका, नौकरी के बदले जमीन घोटाले में आरोप तय, जानिए क्या हो पुरा मामला?
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *