Ludhiana Extortion Threat to Businessman:
लुधियाना में गारमेंट शॉप पर फायरिंग की घटना के बाद अब एक और व्यापारी से रंगदारी की मांग की गई है. रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़ा और व्यापारी से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी की धमकी (Ludhiana Extortion Threat) दी. हैरी बॉक्सर नामक इस व्यक्ति ने पहले भी कॉमेडियन कपिल शर्मा को धमकी दी थी.
Ludhiana Extortion Threat,10 करोड़ रुपए की मांग-
इस इसकी जानकारी मनप्रीत सिंह, जो श्री मुक्तसर साहिब के निवासी ने दी. ये लुधियाना के एमबीडी मॉल के पास एक गारमेंट शॉप चलाते हैं. इन्होंने सराभा नगर पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवाई. मनप्रीत सिंह के बेटे, कमलप्रीत सिंह को 3 जनवरी को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई. कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य और हैरी बॉक्सर बताया. इसके बाद, हैरी ने वॉयस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपए की मांग की और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वह दुकान पर आकर उन्हें गोली मार देंगे.
गैंगस्टर शुभम के खिलाफ एफआईआर-
मनप्रीत सिंह ने पुलिस को वॉयस मैसेज सबूत के तौर पर सौंपे और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए मदद मांगी. इससे पहले, सिविल सिटी में एक अन्य व्यापारी से रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 50 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई थी. थ्रेट देने वाले बदमाशों ने दुकानदार की बंद दुकान के बाहर गोलियां चलाईं. हैबोवाल पुलिस ने इस मामले में फिरोजपुर जेल में बंद गैंगस्टर शुभम ग्रोवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
अन्य खबरें जानें-
Rahul Gandhi: अंकिता भंडारी हत्या मामले को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, जानिए सरकार को लेकर क्या बोले ?
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVe



