Police Commemoration Day 2026: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को PM मोदी ने किया नमन, अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली, 21 अक्टूबर आज देशभर में राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। आज का दिन उन वीर पुलिसकर्मियों को समर्पित है, जिन्होंने देश…

पुलिस स्मृति दिवस

दिल्ली, 21 अक्टूबर

आज देशभर में राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। आज का दिन उन वीर पुलिसकर्मियों को समर्पित है, जिन्होंने देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलिसकर्मियों की शहादत को नमन किया है औऱ गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिसकर्मियों की बाइक रैली को हरी झंड़ी दिखाई।

21 अक्टूबर 1959 में हॉट स्प्रिंग्स में शहीद हुए थे 10 जवान

आज के ही दिन 1959 में लद्दाख के दुर्गम हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों की एक टुकड़ी ने भारतीय पुलिस बल पर हमला कर दिया था। जिसमें 10 जवान शहीद हुए थे और 9 जवानों को बंदी बना लिया गया था। उस समय भारतीय जवानों के पास सीमित हथियार थे, लेकिन उन्होनें पीछे हटने की बजाय बहादुरी से मुकाबला किया औऱ देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। इन्ही वीर जवानों की स्मृति में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर देश उन सभी वीर पुलिसकर्मियों को नमन कर रहा है, जिन्होंने अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका साहस, त्याग और देश के प्रति समर्पण हमेशा राष्ट्र के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

अन्य खबरें जानें –

IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रन से हराकर सीरीज 3-0 से जीती, हरमनप्रीत-शेफाली ने मचाया कहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *