फरीदाबाद, 21 अक्टूबर
जहां एक तरफ पूरा देश ने विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में रावण का पुतला दहन करके मनाया , वहीं फरीदाबाद के सेक्टर-76 स्थित BPTP रेजिडेंशियल सोसाइटी में लोगों ने अनोखे अंदाज में दशहरा मनाया। यहां स्थानीय निवासियों ने रावण के पुतले की जगह BPTP बिल्डर का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिल्डर का रवैया रावण के अहंकार जैसा हो गया है। इसी के विरोध में लोगों ने बिल्डर का पुतला दहन किया और अपना रोष जाहिर किया। निवासियों का कहना है कि वे इस प्रतीकात्मक विरोध के जरिए बिल्डर तक अपनी आवाज पहुंचाना चाहते हैं। अब देखना होगा कि निवासियों के विरोध के बाद बिल्डर की तरफ से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
अन्य खबरें जानें –



