अमेरिका, 23 अक्टूबर
भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर में शामिल हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हिमांशु के साथ ही नीरज फरीदपुरिया को भी गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा के रोहतक जिले के रिटोली गांव से जुडे हिमांशु भाऊ पर दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में कईं केस दर्ज हैं। हिमांशु पर साल 2024 में एक व्यक्ति पर 70 से ज्यादा गोलियां मारकर हत्या करने का आरोप लगा था। यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग मामले में भी हिमांशु भाऊ ने जिम्मेदारी ली थी।हिमांशु भाऊ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच कट्टर दुश्मनी है। हरियाणा पुलिस ने हिमांशु भाऊ पर 1 लाख का इनाम भी रखा हुआ था।
अन्य खबरें जानें –



