रायपुर, 21 अक्टूबर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे की टीम को तीसरे टी-20 मुकाबले में 92 रनों से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। भारतीय टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैंसला किय। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 124 रन ही बना सकी।
हरमनप्रीत कौर ने खेली तूफानी पारी
भारतीय टीम को शेफाली वर्मा और अनुष्का शर्मा ने तेज शुरूआत दिलाई। अनुष्का शर्मा ने 28 बनाए। शेफाली वर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाए। शेफाली के बाद हरमनप्रीत कौर ने कमान संभाली। हरमन ने महज 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया औऱ जिम्बाब्वे की टीम पर दबाव बनाया। पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 91 रन बनाए। शेफाली वर्मा को Player of the Series चुना गया और हरमनप्रीत कौर को Player of the Match चुना गया।
भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कहर
217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरूआत बहुत खराब रही। क्रांति गौड़ ने पारी की पहली ही गेंद पर केलिस नधलोवु को आउट कर दिया। नंदिनी शर्मा ने मोडेस्टर मुपाचिकवा की विकेट लेकर दूसरा झटका दिया। शार्न मेयर्स ने 60 बनाए और बेलव्ड बीजा ने 44 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट अपने नाम किए। नंदिनी शर्मा ने तीन विकेट अपने नाम किए। क्रांति गौड, अरूंधति रेड्डी, निकी प्रसाद और दीप्ति शर्मा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते जिम्बाब्वे की टीम 124 रन ही बना सकी और टीम को 92 रनों से हार का सामना करना पडा।
इसी जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज को क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
अन्य खबरें जानें –
Bus strike in Punjab today: 3000 से ज्यादा सरकारी बसें बंद, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी



