Bus strike in Punjab today: 3000 से ज्यादा सरकारी बसें बंद, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

चंडीगढ, 21 अक्टूबर आज पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों यात्रियों की मुश्किलें बढ सकती हैं, क्योंकि पंजाब रोडवेज, पनबस और पेप्सू रोड…

पंजाब

चंडीगढ, 21 अक्टूबर

आज पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों यात्रियों की मुश्किलें बढ सकती हैं, क्योंकि पंजाब रोडवेज, पनबस और पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन मंगलवार शाम से शुरू होकर बुधवार तक जारी रहेगा। जिससे राज्य में 3,000 से भी ज्यादा बसों की सेवाएं प्रभावित होंगी।

क्या है बस कर्मचारियों की मांगें ?

कर्मचारियों की मांग है कि लंबे समय से अनुबंध में काम कर रहे ड्राइवरों, कंडक्टरों और वर्कशॉप मैकेनिकों की सेवाएं नियमति की जाएं।

निजी एंजेंसियों के बजाय कर्मचारियों की भर्ती सरकारी परिवहन विभाग द्वारा की जाए।

पिछले विरोध प्रदर्शनों के दौरान जिन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, उन्हें रद्द किया जाए।

बस कर्मचारियों का कहना है कि जो कर्मचारी पिछले 10 से 15 सालों से अनुबंध मे काम कर रहे हैं, उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी सेवा सुरक्षा नहीं मिल रही है।

पंजाब बस रोडवेज, पनबस और PRTC की बसों में रोजाना सफर करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यात्रियों को प्राइवेट बसों, निजी वाहनों में सफर और वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

अन्य खबरें जानें –

Tiger Shroff firing incident : मामले में दिल्ली पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगोँ को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *