Tiger Shroff firing incident : मामले में दिल्ली पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगोँ को किया गिरफ्तार

दिल्ली, 21 अक्टूबर बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत चार लोगों को…

टाइगर श्रॉफ

दिल्ली, 21 अक्टूबर

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं की पहचान राधा (23) और बबीता (23) के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुणाल (23) और सुमित (19) के तौर पर हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर मुंबई पुलिस को पूछताछ के लिए तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड मिला है। पुलिस ने आरोपियों पर फायरिंग करने वाले शूटरों को हथियार पहुंचाने और घटना के बाद फरार होने में मदद की थी।

एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए अनिल पंडित के संपर्क में थे आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि कुणाल हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाला है। उसके एक दोस्त के माध्यम से अनिल पंडित से पहचान हुई थी। आरोपी एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए अनिल पंडित के साथ रहने लगे। अनिल पंडित के निर्देश पर आरोपी ने अमृतसर से एक पिस्टल औऱ 20 कारतूस खरीदे थे। उसके बाद कुणाल ने राधा और बबीता को हथियार मुंबई लाने के लिए तैयार किया। हथियार राधा के बैग में था। आरोपी मुंबई आने के दौरान भी एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए राधा को आदेश देते रहे।

टाइगर फायरिंग केस में एन्क्रिप्टेड ऐप का इस्तेमाल

पुलिस की जांच में सामने आया कि 15 अक्टूर को आरोपी राधा, बबीता, कुणाल नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन पुहंचे औऱ दोनों महिलाएं 17 अक्टूबर को मुंबई के रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद होटल में ठहरी। राधा ने होटल के पास एक नाबालिग लड़के को हथियार वाला बैग दिया और 18 अक्टूबर को टाइगर की कार पर फायरिंग हुई। एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए कुणाल को शूटरों के मुंबई में फंसने की जानकारी मिली औ उसने शूटरों को वहां से निकालने में मदद करी।

दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार दोनों महिलाएं

फायरिंग की घटना के बाद दोनों महिलाएं राधा औऱ बबीता दादर से दिल्ली लौट रही थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन से 20 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। कुणाल और सुमित को सोनीपत से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर मुंबई पुलिस को पूछताछ के लिए आरोपियों का तीन दिन का के ट्रांजिट रिमांड को मंजूरी दी।

कोटा से तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार

राजस्थान के कोटा से इस मामले में पहले ही तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। जिसमें बिहार का ऋतिक, हरियाणा का रेहान और सोनीपत का एक नाबालिग शामिल है। मुंबई पुलिस इनसे भी पूछताछ कर रही है। पुलिस हथियारों की सप्लाई, शूटरों तक पहुंच और घटना के बाद फरार होने की योजना औऱ अनिल पंडित के नेटवर्क की जांच कर रही है।

बता दें कि 18 अक्टूबर को मुंबई के जूहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की गई थी, जिसमें अभिनेता बाल-बाल बच गए थे, लेकिन उनके ड्राइवर और एक व्यक्ति घायल हो गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *