शिमला, 23 अक्टूबर
हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को 5 फीसदी DA का ऐलान किया है।सरकार ने इसी के साथ चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 10 हजार रुपये अतिरिक्त देने का भी ऐलान किया है।
CM सुक्खू ने 5 फीसदी DA बढ़ोतरी का ऐलान किया है। जिसमें इस साल का 4 फीसदी DA और 1 फीसदी बकाया शामिल है।कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़े DA का लाभ मिलेगा। जिसकी राशि 1 नवंबर को कर्मचारियों के खाते में जमा होगी।
अन्य खबरें जानें –



