Jalandhar Chitta: जालंधर में नशे के लिए इंसानियत की सारी हदें की पार, जानिए कैसे चिट्टे के लिए 16 दिन के बच्चे को बेचा?

Jalandhar Chitta जालंधर में चिट्‌टे के नशे के लिए एक व्यक्ति ने तलाकशुदा पत्नी का 16 दिन का बच्चा बेच दिया। बच्चा उसने 5 लाख…

Jalandhar Chitta: जालंधर में नशे के लिए इंसानियत की सारी हदें की पार, जानिए कैसे चिट्टे के लिए 16 दिन के बच्चे को बेचा?

Jalandhar Chitta

जालंधर में चिट्‌टे के नशे के लिए एक व्यक्ति ने तलाकशुदा पत्नी का 16 दिन का बच्चा बेच दिया। बच्चा उसने 5 लाख रुपए में अमृतसर की किसी महिला को बेच दिया। बच्चा जब चुप नहीं हुआ तो उसी महिला ने उसे फोन कर कह दिया कि बच्चा नहीं संभल रहा, पैसे लौटाकर इसे ले जाओ। बच्चा बेचने वाले पूर्व पति ने अपने इंस्टाग्राम पर नोटों की गडि्डयों की स्टोरी तक लगा दी। जैसे ही बच्चे की मां ने स्टोरी देखी तो उसने तुरंत उसे डिलीट कर दिया। इसके बाद आरोपी पूर्व पति ने बच्चे को बेचकर मिले पैसों से LED, कूलर और अन्य सामान भी खरीद लिया।

कहा बच्चा मर गया और दफना दिया-

आरोपी से बच्चे के बारे में पूछा तो उसने झूठ कहा कि बच्चा मर गया। हमने उसे दफना दिया। यही नहीं, उसे धमकी दी कि उसने नया पिस्टल खरीदा है। अगर कहीं शिकायत की तो देख लेना। मां ने कहा कि अभी सास ने भी बच्चे की शक्ल नहीं देखी थी। जब उसे बच्चा नहीं मिला तो मजबूर होकर उसने जालंधर के पुलिस कमिश्नर को शिकायत कर दी। कमिश्नर ने रामा मंडी के SHO को जांच के आदेश दिए हैं। तलाक के बाद भी पूर्व पति कैसे उस तक पहुंचा, बच्चा घर से कैसे गायब किया.

जानें बच्चा बेचने की कहानी..

शिवानी ने बताया कि 12 साल पहले शिवा से शादी हुई। शादी के बाद उसे बेटा और बेटी हुए। बेटा 5 वीं क्लास में पढ़ रहा है। 4 साल पहले घरेलू विवाद के कारण शिवा ने तलाक ले लिया। दोनों ने अलग-2 दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी से प्रेग्नेंट होने के 3 महीने पहले उसकी पति से अनबन होने पर किराए  के कमरा में रह रही थी। पहले पति को अलग रहने की भनक लगने पर मिलने पंहुचा और कहा, वह डिलीवरी करवा देगा। प्रेग्नेंसी पेन होने पर वह उसे सिविल अस्पताल जालंधर ले गया। डिलीवरी होने के बाद वह अपनी दूसरी पत्नी और एक लड़की को भी साथ लाया। उसकी पत्नी ने उसके बच्चे को दूध पिलाया और नजदीकियां बढ़ा लीं।

25 मई को टीकाकरण के बहाने ट्रैप में फंसाया-

25 मई को उसके पति ने कहा कि बच्चे का टीकाकरण होगा। उसने एक लड़की को उसके कमरे पर भेजा। लड़की ने कहा कि वह बच्चे का टीकाकरण करवा देगी। उसका बड़ा बेटा आंगन में खेल रहा था। वह वॉशरूम गई तो लड़की बच्चा लेकर गायब हो गई। फिर अज्ञात महिला का फोन आया, बच्चा उसके पास- बच्चा गायब होने के 4 दिन बाद उसे एक अज्ञात महिला का फोन आया। उसने बताया कि उसका बच्चा उसके पास है। बच्चा संभाला नहीं जा रहा। उसका पैसा लौटा दो और बच्चा ले जाओ। शिवानी ने बताया कि जैसे ही उसने उसकी कॉल रिकॉर्डिंग शुरू की तो उसने फोन काट दिया और फिर फोन स्विच ऑफ कर लिया। अब उसका फोन नहीं मिल रहा है। महिला ने खुद को अमृतसर की बताया था। पहले पति की पत्नी ने कहा बच्चा मारकर दफना दिया-शिवानी ने बताया कि बच्चे का पता लगाने के लिए उसने अपने पूर्व पति को फोन किया तो उसकी पत्नी ने फोन उठाया।

शिवानी, शिवा और मलविंदर की प्रेम कहानी…

शिवानी, उसका पूर्व और मौजूदा पति, तीनों क्लासमेट- शिवानी ने बताया कि वह, उसका पूर्व पति शिवा और मौजूदा पति मलविंदर तीनों क्लासमेट हैं और कैंट बोर्ड स्कूल से 8वीं क्लास तक पढ़े हैं। 2010 में अपनी ही गली एकता नगर में 3 घर छोड़कर रहने वाले शिवा से उसे प्यार हो गया। घर वालों को रिश्ता मंजूर नहीं था, इसलिए घर से भाग गए और चंडीगढ़ जाकर कोर्ट मैरिज करवा ली।

शिवा को चिट्टे की लत, दूसरी पत्नी भी चिट्टा तस्कर-

शिवानी ने आरोप लगाया कि उसका पूर्व पति शिवा चिट्टा पीता और बेचता भी है। उसकी दूसरी पत्नी भी यही काम करती है। पूर्व पति पर थाना रामामंडी में 4 पर्चे दर्ज हैं। शिवानी का आरोप है कि पूर्व पति ने बच्चा बेचने के बाद उसे धमकाया भी है। उसने मुझे कहा कि वह नया पटाका (पिस्टल) लेकर आया है। अगर उसने किसी से इस बारे में बात की तो वह उसे जान से मार देगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Nawanshahr Murder: नवांशहर में युवती की बेरहमी से  हत्या

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *